Entertainment

वेब सीरीज `ए सूटेबल बॉय` पर हिंदू भावनाएं भड़काने का आरोप

 गृहमंत्री नरोत्तम ने दिए जांच के आदेश

भोपाल : नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेब सीरीज `ए सूटेबल बॉय` पर लव जिहाद को बढ़ावा देने के आरोप लग रहे हैं। इस वेब सीरीज में मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए जाने पर लोगों ने आपत्ति जताई है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इस फिल्म में दिखाए गए दृश्य एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं, उन्होंने इस फिल्म पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

दरअसल नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि एक ओटीटी_मीडिया_प्लेटफॉर्म पर `A Suitable Boy` नामक फ़िल्म जारी की गई है। इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है। पुलिस अधिकारी परीक्षण कर बताएंगे कि संबंधित ओटीटी_प्लेटफार्म और फ़िल्म के निर्माता निर्देशक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

रीवा में गौरव तिवारी ने की एफआईआर…
ए स्यूटेबल बॉय फिल्म में मंदिर में दर्शाए गए आपत्तिजनक सीन को लेकर रीवा जिले के एक शख्स गौरव तिवारी ने एफआईआर दर्ज करवाई है। ट्वीट करते हुए गौरव तिवारी ने लिखा है कि अपने `A Suitable Boy` कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स ने एक ही एपिसोड में तीन बार मंदिर प्रांगण में चुंबन दृश्य फ़िल्माए। पटकथा के अनुसार मुस्लिम युवक को हिंदू महिला प्रेम करती है, पर सभी किसिंग सीन मंदिर प्रांगण में क्यूं शूट किए गए?

Related Articles

Back to top button