State

एक दिन में 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति ऐतिहासिक: वीके सक्सेना

नयी दिल्ली : दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से आज के दिन 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति करना ऐतिहासिक कदम है।श्री सक्सेना ने बुधवार को यहाँ दिल्ली के नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कहा कि पिछले दस महीने में दिल्ली सरकार ने क़रीब 15 हज़ार लोगों को स्थाई सरकारी देने में सफलता हासिल की, इसके लिए सभी अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने पंद्रह सौ लोगों को आज मिलने वाले नियुक्ति पत्र के मुबारकबाद देते हुए कहा कि इसे सिर्फ़ नियुक्ति पत्र नहीं बल्कि शपथ पत्र समझकर ईमानदारी से लोगों की सेवा करने का संकल्प लें।उन्होंने कहा कि 2010-11 से यहाँ के स्कूलों में प्रिंसिपल के पद खाले थे और आज 324 प्रिंसिपल की नियुक्ति पत्र दिया गया जो ऐतिहासिक कदम है। इससे पहले किसी भी राज्य में एक दिन में इतने प्रिंसिपल नहीं नियुक्त किया गए। इससे दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

उपराज्यपाल ने कहा कि अग्निशमन विभाग में पाँच सौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। यह एक महत्वपूर्ण विभाग है लेकिन 2014 के बाद पहली बार भर्ती की गई है। इसी प्रकार अन्य विभागों में भी भर्तियाँ की गई। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में ख़ाली पदों को भी जल्द से जल्द भरने की प्रक्रिया की जायेगी।मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा कि पिछले एक साल में जितनी नियुक्तियां हुई वह इससे पहले पाँच वर्ष में नहीं हुई। यह उपराज्यपाल के नेतृत्व में संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि एक दिन में तीन सौ से अधिक प्रिंसिपल नियुक्ति पायेंगे यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। राजधानी में वर्षों से प्रिंसिपल के पद ख़ाली पड़े थे जो अब पूरा हुआ।इस मौक़े पर डीएसएसएसबी के चेयरमैन सुरबीर सिंह, एनडीएमसी के चेयरमैन अमित यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button