UP Live

बोधाडीह व करहिया को कोन ब्लॉक में शामिल किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने दुद्धी विधायक को सौंपा ज्ञापन

 एक सप्ताह बाद दुद्धी तहसील मुख्यालय पर हजारों ग्रामीण बैठ सकते हैं धरने पर

दुद्धी,सोनभद्र – शासन द्वारा बोधाडीह व करहिया ग्राम पंचायत को दुद्धी ब्लॉक से काटकर कोन ब्लॉक में शामिल किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।आक्रोशित ग्रामीण शुरू से दुद्धी ब्लॉक में ही पूर्व की भांति बोधाडीह व करहिया ग्राम पंचायत को दुद्धी ब्लॉक में ही रखने की मांग करते आ रहे हैं।इसी क्रम में क्षेत्र भ्रमण में करहिया पहुँचे दुद्धी विधायक हरिराम चेरो को सैकड़ों आक्रोशित ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर पूर्व की भांति दुद्धी ब्लॉक में ही रहने देने की मांग की।दुद्धी विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आपकी मांग जायज है।इसे लेकर उच्चाधिकारियों तथा मुख्यमंत्री महोदय को अवगत कराया जाएगा ।आपके साथ किसी भी प्रकार की अन्याय नहीं होने दी जाएगी। ग्रामीणों ने घण्टों दुद्धी विधायक से अपनी समस्या गिनाते रहे ।मुख्यमंत्री व दुद्धी विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने अवगत कराया कि गांव से दुद्धी ब्लॉक व तहसील मुख्यालय की दूरी 12 से 15 किलोमीटर है जहाँ लोग काफी पहले से आसानी से आते – जाते हैं और प्रतिदिन करहिया व बोधाडीह से मजदूरी आदि का कार्य करने के लिए भी दुद्धी आते जाते हैं ।ऐसे में दुद्धी ब्लॉक से करहिया व बोधाडीह ग्राम पंचायत को कोन ब्लॉक में शामिल करने से लोगों को काफी मुश्किल होगी और जो दूरी 12 से 15 किलोमीटर थी वह दूरी 50 से 55 किलोमीटर हो जाएगी ।सबसे बड़ी खास बात की करहिया व बोधाडीह के ग्रामीणों को कोन ब्लॉक जाने के लिए दुद्धी व महुली से ही होकर जाने का रास्ता है इसके अलावा जंगली रास्ते से भी सफर करना पड़ेगा जो कही से भी उचित नहीं होगा।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर इस पर विचार नही किया गया तो हम सब ग्रामीण मजबूर होकर तहसील मुख्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान ग्राम प्रधान रामकिशुन व ग्रामीण जगतनारायण यादव,अशोक सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button