UP Live

ग्राम स्वराज की पहल: 204 गरीब पात्रों में बांटे गये राशन किट

राशन पाकर गरीबों के चेहरे खिले

दुद्धी,सोनभद्र- नगर में कोविड 19 सहायता पहल के तहत ग्राम स्वराज्य समिति ने किरण सोसायटी वाराणसी के सहयोग से खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दुद्धी व बभनी क्षेत्र के दुरूह गांवों में निवास करने वाले 208 चयनित लोगों में खाद्य सामग्री बांटे गए| वितरण के समय सोशल डिस्टेन्सिंग का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया था।बिना मास्क लगाए आने वाले ग्रामीणों को मास्क भी भेंट किये गये तथा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सावधानी बरतने के उपाय बताये गये।

राशन किट में पैकेट में 2 किलो दाल , 2 किलो अनाज , 2 लीटर सरसों का तेल , 250 ग्राम हल्दी , 1 किलो सोयाबीन , 5 किलो आलू, चार साबुन , कपड़े धोने का साबुन 2 बर्तन धोने का साबुन 2 मौजूद थे वहीं महिलाओं के पैकेट में 1 सेनेटरी पैड भी मौजूद थे| कार्यक्रम का आयोजनकर्ता ग्राम स्वराज्य समिति के सचिव महेशानंद भाई ने इस नेक कार्य के लिए किरण सोसायटी के लोगों का आभार जताया।उनके साथ मुख्य रूप आध्यान सांडिल्य कार्यकारी निदेशक किरण सोसाइटी ,माधोपुर वाराणसी , जगत नारायण सिंह मानव सेवा केंद्र वाराणसी , नीरज त्रिपाठी विभागाध्यक्ष, ,नारायण सिंह , संदीप सिंह ,वीरेंद्र प्रताप सिंह , डॉ गौरव सिंह , आशीष तिवारी , विदवन्त प्रधान तुर्रीडीह, फणीश्वर जायसवाल , हरिकिशुन ,लक्ष्मण , नाबालिक समेत काफी लोग मौजूद रहें| खाद्य सामग्री के पैकटों को पाकर ग्रामीण प्रसन्न नजर आये।

Related Articles

Back to top button