
वाराणसी। विकास प्राधिकरण की संयुक्त प्रवर्तन टीम ने आज सारनाथ इलाके में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तिकरण अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में हड़कम्प मचा रहा। मिली जानकारी के अनुसार सारनाथ वार्ड के अरिहंत नगर कॉलोनी में लगभग 25 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग की सूचना पर संयुक्त प्रवर्तन टीम एवं सारनाथ पुलिस मौके पर पहुंची। देखते ही देखते कई निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान ज़ोनल अधिकारी वीरेंद्र प्रताप मिश्रा,अवर अभियंता पीएन दुबे, प्रमोद कुमार तिवारी, हीरालाल गुप्ता एवं रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।
गंगा तट के प्रतिबंधित इलाके में बने निर्माण को वीडीए टीम ने ढहाया
वाराणसी । गंगा नदी से 200 मीटर के अन्दर निर्माण कार्य प्रतिबन्धित है। बावजूद इसके कई निर्माण धड़ल्ले से होते रहे हैं। वीडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर आज प्रतिबन्धित क्षेत्र में हो रहे नव-निर्मार्णों के विरूद्ध कोतवाली एवं चौक इलाके में विशेष ध्वस्तीकरण अभियान चला। इस दौरान कोतवाली वार्ड के बंगाली बाड़ा में राजू यादव के मकान न0-के0 43/4 के बगल में लगभग 20’x18′ एरिया में किए गए अवैध दीवाल के निर्माण को आज ध्वस्त किया गया।



