
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा पर है। वहां देव दीपावली उत्सव का पहला दीया प्रज्जवलित करेंगे। हिंदू कैलेंडर के कार्तिक महीने की पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। इस वर्ष देव दीपावली में गंगा नदी के दोनों ओर 15 लाख दीप जलाकर मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री क्रूज पर चेतराम घाट जाएंगे और वहां से एक शानदार लेजर शो का भी आनंद लेंगे।
दुल्हन की तरह तैयार होगी काशी:
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में वाराणसी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 15 लाख से अधिक दीयों से पूरे शहर को रोशन से भरपूर किया जाए गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या उनके साथ मौजूद रहेंगे।
पीएम मोदी के दौरे का शेड्यूल:
– 3 बजे खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री
– खजूरी में ही वाराणसी-हंडिया सिक्स लेन हाई-वे का लोकार्पण करेंगे
– भगवान अवधूत राम घाट पर क्रूज की सवारी
– काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगे प्रधानमंत्री
– विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य की प्रगति देखेंगे
– 4.40 बजे अलकनंदा क्रूज पर सवार होकर राजघाट पहुंचेंगे
– 4 बजकर 45 मिनट पर विश्वनाथ मंदिर से पीएम फिर ललिता घाट से क्रूज पर सवार होकर राजघाट जाएंगे
– शाम 5 बजे दीप जलाकर देव दीपावली का उद्घाटन
– पर्यटन विभाग की एक वेबसाइट का लोकार्पण
– राजघाट में 5 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे
– शाम 6 बजे राजघाट के कार्यक्रम में मां गंगा की भव्य आरती देखेंगे
– शाम 6:15 बजे से 7:30 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा के रास्ते अलग अलग घाटों पर देव दीपावली का भव्य नजारा देखेंगे
– चेत सिंह घाट पर लेजर शो का कार्यक्रम देखेंगे
– शाम 7:30 बजे सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो
– कुछ तिब्बती लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम
– रात 8:20 बजे क्रूज से रविदास घाट पहुंच सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री मोदी सारनाथ पहुंचेंगे
– रात 9.30 बजे सारनाथ से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर वापस दिल्ली को निकल जाएंगे



