Breaking News

नाबालिग हिन्दू लड़की से शादी रचाने आये मुस्लिम युवक को देख कोर्ट परिसर में हंगामा

पुलिस ने लड़के-लड़की को अभिरक्षा में लेकर अनपरा पुलिस को सौंपा

दुद्धी, सोनभद्र– मुंसिफ न्यायालय परिसर में एक 16 वर्षीय किशोरी से मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले युवक द्वारा कोर्ट मैरिज कराने की भनक मिलते ही कस्बे का माहौल तल्ख हो गया| हिन्दू संगठन से जुड़े आक्रोशित अधिवक्ता हंगामा मचाने लगे| इस दौरान आरोपी युवक को कब्जे में लेने की कोशिश में अधिवक्ताओं के दो समूह में भी झड़प होने से परिसर में भगदड़ मच गया| इसकी भनक पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल राघवेन्द्र सिंह से आरोपी युवक के साथ किशोरी को सुरक्षित कर कोतवाली ले आये|

घटना के बाद कोतवाली पहुंचे लोगों ने आरोपी के खिलाफ लव जेहाद,पास्को एक्ट,अपहरण,बलात्कार का मामला दर्ज कर सख्त कारवाई की मांग की| कोतवाल नाबालिग से जुड़े अनपरा थाने से संपर्क किया| ज्ञात हुआ कि किशोरी के पिता द्वारा एक तहरीर दिया गया है| इस पर कोतवाल संबंधित पुलिस को तलब कर उन्हें कारवाई के लिए दोनों को सौप दिया| मंगलवार को अनपरा थाना क्षेत्र निवासी मकबूल अंसारी एक किशोरी को लेकर कोर्ट मैरिज कराने के लिए एक अधिवक्ता की मदद से पत्रावली तैयार करने में जुटा हुआ था | इस बीच उनका पहचान सार्वजनिक होते ही हिन्दू संगठन से ताल्लुक रखने वाले अधिवक्ताओं में उबाल आ गया।

आक्रोशित अधिवक्ताओं का समूह हंगामा मचाते हुए आरोपित को अपने कब्जे में लेने का प्रयास शुरू कर दिया| इस पर आरोपित पक्ष के अधिवक्ता सामने आते हुए उनका विरोध करने लगे| दोनों के बीच गरमा गरम बहस के साथ छिना झपटी होने लगी| जिससे वहां भगदड़ मच गई| इसकी सूचना पाकर झट मौके पर दल बल के साथ पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत करते हुए आरोपित व किशोरी को अपने हिरासत में सुरक्षित कोतवाली भेजा| हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग आरोपित के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग करने लगे। कोोतवाली पुलिस के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button