Crime

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात का शव, हड़कम्प

वाराणसी। मंडुआडीह स्थित बनारस रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे वाशिंग लाइन पर आज दोपहर एक अज्ञात यात्री का शव पड़ा मिला, जिससे हड़कंप मचा रहा। आसपास कार्यरत रेल कर्मचारी व राहगीर जब उधर से गुजरे तो घटना का पता चला। आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया । सूचना मिलने पर जीआरपी संग आरपीएफ मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त के लिए उसके कपड़ों को सील कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button