UP Live

अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकरायी चालक की मौत

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुरिया पुलिस चौकी के ठीक सामने एक डीसीएम अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से रात के लगभग 12:00 बजे टकरा गई जिससे चालक की मौत हो गई।
प्राप्त समाचार के अनुसार डीसीएम चालक रमेश उम्र 45 वर्ष निवासी कानपुर ने डीसीएम लेकर महराजगंज जनपद के निचलौल कुछ सामान लेकर गया था और वहाँ से सामान खाली कर रात के लगभग 12 बजे अपने गंतव्य को जाने लगा जैसे ही वह सिंदुरिया पुलिस चौकी के सामने आया तो उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर इमली के पेड़ से टकरा गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया और चालक उसमे फस गया।स्थानीय पुलिस ने कटर से काटकर उसको बाहर निकाला।और उसको इलाज के लिए डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल ले गये।जहाँ पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही सिंदुरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।

Related Articles

Back to top button