
अनियंत्रित मालवाहक वाहन ने बाइक को ठोकर मारी बाइक सवार कि मौके पर मौत
महाराजगंज। जनपद के तहसील फरेंदा के बृजमनगंज मार्ग पर हरदीडाली गाँव के पास दिन के 2 बजे के करीब बृजमनगंज के तरफ से आती हुई मालवाहक वाहन जो की बहुत ही अनियंत्रित था फरेंदा के तरफ से आ रहे बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे दोनो ही अनियंत्रित हो गये और बाइक सवार रोड़ के बगल के गड्ढे मे गिर गया और मालवाहक वाहन बाइक के ऊपर ही गिरा। जिसके नीचे बाइक और बाइक चालक बुरी तरह कुचल गये और दबकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मरने वाला बृजमनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत बचगंगपुर टोला थापापुर निवासी राधेश्याम चौधरी पुत्र गणेश चौधरी बताया जा रहा है और मालवाहक के बारे मे कुछ पता नही चल पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर फरेंदा पुलिस के तेजतर्रार एसओ गिरजेश उपाध्याय एसआई प्रह्लाद पांडे एसआई मनोज यादव एस पी प्रदीप गुप्ता और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा और वहाँ विधायक बजरंग बहादुर सिंह भी पहुँचे।



