Crime

अनियन्त्रित होकर पलटी बाइक एक की मौत दूसरा घायल।

अचानक बन्दर आ जाने से हुआ यह हादसा हेलमेट होता तो बच जाती जान

महराजगंज। थाना क्षेत्र बृजमनगंज के बंगढिया सोनाबन्दी मार्ग के ख़ुर्रमपुर गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सदरे आलम पुत्र अजीज ग्राम कुसौना कला थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर अपने रिश्तेदार ग्राम सभा नयनसर टोला हरसहायपुर में शादी समारोह में शामिल होने आया था। और सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर वापस जाने के लिए हरसहायपुर से निकले लगभग 600 मीटर दूर जाने पर ही यह हादसा हो गया। जिसमें सुरेंद्र पुत्र शेषनारायण उम्र करीब (22) वर्ष थाना मेहदावल जिला संतकबीरनगर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। और दूसरा सदरे आलम पुत्र अजीज उम्र करीब 23 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दिया

 

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह,उपनिरिक्षक अनघ कुमार यादव और उमाकांत सरोज आदि मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और मृतक के परिजनों को सूचना दिया। तथा घायल युवक को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बृजमनगंज भेज दिया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक सामने बंदर के आ जाने की वजह से यह हादसा हो गया और बाइक फिसलने के बाद सुरेन्द्र जंगल के किनारे गड्ढे में जा गिरा और दर्दनाक मौत हो गयी। लोगों ने कहा कि हेलमेट होता तो बच जाती जान। थानाध्यक्ष कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि मार्गदुर्घटना में सुरेंद्र पुत्र शेषनारायण की मौके पर ही मौत हो गयी, और सदरे पुत्र अजीज गंभीर रूप से घायल हो गया मृतक को पीएम के लिये भेज दिया गया है। जानकारी मिलते ही क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि ने मौके पर रफीक भाई, बबलू चौरसिया, बीरेंदर यादव, अफजल हुसैन, अलावा तमाम लोगों का तांता लगा रहा

Related Articles

Back to top button