Business

अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया श्रमिकों का सम्मान

वाराणसी। मजदूर दिवस पर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की ओर से कोईराजपुर स्थित गोदाम पर आयोजित एक समारोह में मजदूरों का सम्मान किया गया । इस मौके पर कंपनी के एरिया सेल्स हेड सोवेश जीना ने सरकार और कंपनी की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कहा कि सभी मजदूरों का किसी न किसी बैंक में खाता होना जरूरी है। तभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इस मौके पर कंपनी द्वारा सभी मजदूरों का बीमा कराया गया, साथ ही उनका जनधन खाता भी खोला गया।

कंपनी के रीजनल लॉजिस्टिक हेड प्रवीन सिंह ने मजदूरों को उपहार देकर सम्मानित किया। कहा कि मजदूर और कारोबार एक सिक्के के दो पहलू हैं। बिना मजदूरों के कारोबार करना संभव नहीं है। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की कीमत सभी को मालूम हो गई। कंपनी की कस्टमर रिलेशन मैनेजर प्रिया पाटिल, और केएन मिश्रा, सेल्स प्रमोटर राकेश गुप्ता ने मजदूरों को योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी अजीता नेट बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मजदूरों को जनधन खाता खोलने के लाभ के बारे में बताया। मौजूद मजदूरों का जनधन खाता भी खोला। इस मौके पर बैंक के अधिकारी गौरव श्रीवास्तव भी मौजूद थे। भारत विकास परिषद की ओर से भी मजदूरों का सम्मान किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष राकेश केसरी, शालिनी जयसवाल मृदु मल्होत्रा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button