
ओडिशा में दो ट्रेनें हुईं बेपटरी, 50 लोगों की मौत, 350 घायल
नयी दिल्ली : ओडिशा के बालासोर जिले के बहनगा बाज़ार स्टेशन पर 12841 अप चेन्नई शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस तथा 12864 बेंगलुरु हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक के बाद एक पटरी से उतर गयीं ।रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि 12841 अप शालीमार एक्सप्रेस शाम करीब सात बज पटरी से उतर गयी जिसके चंद मिनट बाद ही 12864 अप गाड़ी आयी और पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा वह भी पटरी से उतर गयी।इस दुर्घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत होने और 350 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।
इससे अप एवं डाउन दोनों मार्गों पर यातायात अवरूद्ध हो गया। रेलवे अधिकारियों ने इसके अलावा हेल्पलाइनों के नंबर साझा किये।लेकिन भुवनेश्वर में ओडिशा सरकार की ओर से बताया गया है कि दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव के लिए एनडीआरएफ की 22 सदस्यों की एक टीम और कटक जंक्शन से 32 सदस्यों की एक अन्य टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी गयी है। एनडीआरएफ की तीन टीमें, ओडिशा डीआरएएफ की चार यूनिट और 60 एम्बुलेंस भेजी गयीं।
यह भी बताया गया है कि बालासोर मेडिकल कॉलेज में 47 घायलों को भर्ती कराया गया है। 132 घायलों को सोरो, गोपालपुर एवं खांतापाड़ा के स्वास्थ्य केन्द्रों में शिफ्ट किया गया है। अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना में बड़ी संख्या में लोगों के जान गंवाने की भी खबर है।बीजू जनता दल सरकार में मंत्री प्रमिला मलिक, राज्य सरकार में विशेष राहत आयुक्त, पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन सेवा) एवं अन्य अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है।
ओडिशा रेल दुर्घटना के लिए मुआवजा घोषित
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वालोंं को दस लाख रुपए और घायलों को दो लाख रुपए से लेकर 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए गोवा पहुंचने के बाद तत्काल वापस लौटे रेल मंत्री श्री वैष्णव ने अपने ट्वीट में कहा, “ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे के पीड़ितों को अनुग्रह राशि।
मृत्यु के मामले में रु.10 लाख, गंभीर रूप से घायल के लिए रु. दो लाख और मामूली चोट लगने के लिए 50 हजार रुपए ।”बालासोर जिले के बहनगा बाज़ार स्टेशन पर 12841 अप चेन्नई शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस तथा 12864 यशवंतपुर हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक के बाद एक पटरी से उतर गयीं और इस दुर्घटना में कम से कम 50 लोगों की मौत होने और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार लाहोटी तत्काल दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मडगांव-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए गोवा पहुंचने पर दुर्घटना की खबर मिलते ही वापस दिल्ली लौट आये और यहां से ओडिशा के लिए रवाना गये।
मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।श्रीमती मुर्मू ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा कि बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और वह इससे बहुत आहत हैं।उन्होंने कहा कि वह पीड़ितों के परिजनों के प्रति हृदय से संवेदना व्यक्त करती हैं। उन्होंने बचाव अभियान की सफलता की प्रार्थना करते हुए दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
मोदी ने ओडिशा में ट्रेन हादसे पर संवेदना जतायी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम हुए ट्रेन हादसे पर संवेदना जतायी है।श्री मोदी ने अपने ट्वीट में कहा , “ओडिशा में ट्रेन हादसे से व्यथित। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द स्वस्थ हों। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।”
शाह ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ओडिशा रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।श्री शाह ने शुक्रवार को ट्वीट संदेश में कहा है कि ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना बेहद दुखद है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है। अन्य टीम भी राहत और बचाव अभियान के लिए पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित लोगों के परिजनों के प्रति उनकी संवेदना है और वह घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।(वार्ता)
बालासोर रेल दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन की ओडिशा के बालासोर में हुई दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने रेल दुर्घटना को अत्यंत ही दु:खद और हृदय विदारक बताया है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दुर्घटना को लेकर शोक प्रकट करते हुए कहा है कि ”उड़ीसा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।” बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में शनिवार शाम दर्दनाक रेल हादसा हो गया। जिले के बाहानगा स्टेशन के निकट शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के ऊपर कोरोमंडल एक्सप्रेस के चढ़ने से ये हादसा हुआ है।
हेल्पलाइनहावड़ा 033 –26382217खडगपुर 8972073925, 9332392339बालासोर 8249591559, 7978418322शालीमार 9903370746चेन्नई 044-25330952, 044-25330953, 044-25354771
#WATCH ओडिशा: चेन्नई हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। pic.twitter.com/biCwTPw3Jw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। pic.twitter.com/30jtrvL2iw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
#WATCH भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद राहत अभियान का जायजा लेने के लिए विशेष राहत आयुक्त (SRC) नियंत्रण कक्ष पहुंचे। pic.twitter.com/MvtZbxC92Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023
#WATCH रेलवे द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। घटनास्थल पर ऐंबुलेंस पहुंच चुकी हैं। सहायता नंबर भी जारी किए गए हैं। रेलवे की टीम घायलों को बचाने का और अस्पताल पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रही है: कोरोमंडल एक्सप्रेस रेल दुर्घटना पर अमिताभ शर्मा, कार्यकारी निदेशक, सूचना प्रकाशन… pic.twitter.com/WX9lzy6Jk9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2023