Crime

मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, चार सैन्यकर्मी और एक पुलिस अधिकारी घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गये जबकि चार सैन्यकर्मी और एक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं।आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के संयुक्त बल ने आज तड़के आदिगाम देवसर कुलगाम में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने गोलिया चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। वहीं चार सैन्यकर्मी और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) घायल हो गये। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये दोनों आतंकवादी संभवतः स्थानीय थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button