State

बाईक दुर्घटना में घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत

जिला अस्पताल शव लेकर आये परिजनों से पुलिस ने शव को लिया कब्जे में, पोस्टमार्टम को भेजा

दुद्धी, सोनभद्र : कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में सोमवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगो की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। स्वजनो के कब्जे से पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में सोमवार की शाम दो बाइको की सीधी टक्कर में घायल आधा दर्जन में से एक ही बाइक पर सवार विंध्याचल (36वर्ष) पुत्र धनी प्रसाद निवासी बघमण्डवा थाना म्योरपुर एवं दुद्धी कोतवाली के कटौली गांव निवासी जवाहिर(60 वर्ष) की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मंगलवार को निधन हो गया। जबकि हादसे में मृतक विंध्याचल की पत्नी (31 वर्ष), पुत्री पूजा कुमारी 8 वर्ष घायलावस्था में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि वे सभी एक बाइक पर सवार होकर विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस बीच दुम्हान गांव में एक मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे उनकी एक अन्य मोटरसाइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। मृतक के परिजन जिला अस्पताल से बगैर किसी सूचना के शव लेकर दुद्धी आ गए। इसकी भनक लगते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक गोपाल राय को इसकी भनक लगी,तो तत्काल हलका दारोगा उप निरीक्षक मनीष द्विवेदी को तत्काल भेज कर शव को कब्जे में लेने के बाद उसे अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button