Crime

बिहार में जहरीली शराब पीने से 2 लोगों की मौत

पटना । बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान घोगराहा बैरिया गांव के सेना के पूर्व जवान गौरी शंकर राम और धवाही गांव के मूल निवासी उमेश पटेल के रूप में की गई है। मृतक के एक रिश्तेदार ने कहा, गौरी शंकर मेरे चाचा थे। उन्होंने शुक्रवार की रात शराब पी। कुछ देर बाद उन्‍होंने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। हमने उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई।

उमेश पटेल ने भी शुक्रवार को शराब पी थी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने अंतिम सांस ली। मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा, हमें दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। हमने मामले की जांच के लिए एएसपी श्रीराज के नेतृत्व में एक टीम गठित की है। नकली शराब के आपूर्तिकर्ताओं को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button