Crime

25 हजार का इनामी शातिर चोर समेत दो गिरफ्तार

जिले के आधा दर्जन थानों में 36 आपराधिक मुकदमें

वाराणसी। जिले का ऐसा शातिर चोर जिसके ऊपर 36 आपराधिक मुकदमें, शहर के करीब आधा दर्जन थानों में दर्ज हैं। इतना ही नहीं कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी रखा था।

सोमवार को लोहता और मिर्जामुराद थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सर्विलांस समेत अन्य माध्यमों से ट्रेस कर आरोपियों को अनन्तपुर रिंगरोड रेलवे ब्रिज के ऊपर से दबोचा गया। अभियुक्त की पहचान साहिल उर्फ नत्थू और आकाश कुमार पटेल के तौर पर हुई। लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि भड़ाव थाना जंसा निवासी साहिल उर्फ नत्थू के ऊपर करीब 36 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के पास से दो देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार, चोरी का माल और एक बाइक बरामद की गयी।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मिर्जामुराद, कपसेठी, शिवपुर, लोहता, मंडुवाडीह, रोहनिया में नत्थू नामदज है वहीं अन्य जानकारी पुलिस जुटा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय, थाना प्रभारी मिर्जामुराद दीपक कुमार, उपनिरीक्षक हरिकेश सिंह, उपनिरीक्षक अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक गौरव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार कोरी, उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहें।

तीन शातिर चोर गिरफ्तार

जंसा। जंसा थाना पुलिस ने तीन चोर को गिरफ्तार किया। तीनों के पास से चोरी के तीन जोड़ी पायल समेत अन्य समाग्री बरामद हुई। तीनों की पहचान सुनील निवासी बिरना अमरा चंदौली, महेश निवासी भाऊपुर जौनपुर और निरहू वनवासी भाऊपुर जौनपुर के तौर पर हुई। इन्हीं सब ने सुमेरापुर पुलिया स्थित गोमती का ताला तोड़कर समान चोरी किया था वहीं गोराई बाजार के एक सुनार की दुकान पायल।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button