Crime

पीपीगंज:बाइक चोरी के मामले मे दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी भी हिरासत में

पीपीगंज,गोरखपुर। पीपीगंज थाना पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम अभियान के तहत दो अभियुक्तों, तनिष्क पाण्डेय (19) और नितिन गौड़ (19), दोनों निवासी पचगांवा, को गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई पीपीगंज के नयनसर निर्माणाधीन बाईपास के पास 9 जुलाई को रात 12:15 बजे की गई।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल (UP53EF5270) बरामद की, जिसे 10 जून 2025 को आशु शर्मा के घर के बाहर से चुराया गया था। मुकदमा संख्या 234/2025 के तहत धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस में मामला दर्ज है। जांच में पता चला कि अभियुक्त नितिन गौड़ और तनिष्क पाण्डेय अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनके खिलाफ क्रमशः पांच और दो आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। बाल अपचारी के खिलाफ भी पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव तिवारी, मनीष राज, और कांस्टेबल अजीत कुमार यादव, सत्यवीर सिंह, अमरनाथ यादव, उमेश सिंह शामिल थे।

हमने आठ साल में लगाए 204 करोड़ पौधे, 5 लाख एकड़ में हुआ वनाच्छादन : योगी आदित्यनाथ

Related Articles

Back to top button