Politics

चार मुस्लिम टिकट, 403 सीटों की घबराहट, अखिलेश पर राजभर का तीखा तंज

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन फाइनल होने से पहले प्रत्याशियों की घोषणा और पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने पर सवाल उठाए। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ओवैसी और चंद्रशेखर की राजनीतिक चुनौती से घबराए हुए हैं।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन अभी फाइनल नहीं हुआ और अखिलेश यादव ने जल्दबाजी में उम्मीदवार भी घोषित कर दिए। उन्होंने पूछा कि यह कांग्रेस के ‘बड़के भैया’ को जवाब है या ‘एम’ वाले इमरान भाई को। राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अखिलेश यादव ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी देखकर इतना घबरा गए हैं कि उन्होंने पहली लिस्ट में पांच में से चार मुस्लिम उम्मीदवार घोषित कर दिए।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव एक तरफ कांग्रेस को 26 सीटों का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पसंद वाली सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर रहे हैं। अखिलेश यादव में गठबंधन बचाने की चिंता और अपना राजनीतिक समीकरण बचाने की बेचैनी दोनों साफ दिख रहे हैं। राजभर ने कहा कि कांग्रेस को भी इस पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे अखिलेश बातचीत के बीच एक-एक करके उसकी पसंद की सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित करते जा रहे हैं।

‘ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से घबराए अखिलेश’

ओम प्रकाश राजभर ने सपा की पहली सूची में मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा। राजभर ने सवाल उठाया कि ओवैसी और चंद्रशेखर की रैली से पहले चार मुस्लिम उम्मीदवारों की घोषणा संयोग है या मुस्लिम वोटों में सेंध लगने का डर। राजभर ने कहा कि अखिलेश ने टिकट तो पांच ही घोषित किए हैं, लेकिन उनकी घबराहट पूरी 403 सीटों वाली दिखाई दे रही है।

भारत विरोधी है इंडी गठबंधन, सपा-कांग्रेस को जनता नकार चुकीः प्रकाश पाल

भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का मन केवल रोजा-इफ्तारी में लगता है। लेकिन चुनावी मजबूरी के चलते उन्हें गुरुद्वारे और मंदिर जाना पड़ रहा है। वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अखिलेश सरकार में सिखों की जमीनों और गुरुद्वारों पर कब्जे किए जाते थे। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी अखिलेश पर निशाना साधा।

प्रकाश पाल ने कहा कि अखिलेश का असली चेहरा सनातन विरोधी है। यूपी की जनता सपा को नकार चुकी है। लोग भूले नहीं है कि कैसे अखिलेश के राज में प्रदेश के दलितों, पिछड़ों और महिलाओं का शोषण हुआ। सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मचे बवाल पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि इंडी गठबंधन भारत विरोधी है। इसका मकसद केवल देश को तोड़ना है।

‘अखिलेश राज में गुरुद्वारों पर किए गए कब्जे’

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में सिखों का मुसलमानों ने शोषण किया। सहारनपुर में गुरुद्वारे पर मुस्लिमों ने कब्जा किया। 1984 के दंगे के न्याय को लेकर जब कानपुर में सिख सड़कों पर उतरे थे, तब भी अखिलेश यादव चुप रहे।बीजेपी प्रवक्ता ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को ‘लठबंधन’ बताते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों की जमीन पर कोई ताकत नहीं बची है। लेकिन मीटिंग-मीटिंग खेल रहे हैं और एक-दूसरे को ही नीचा दिखा रहे हैं।

सीटों के लिए सपा-कांग्रेस में खींचतान, विकास का कोई एजेंडा नहीं : दानिश आजाद अंसारी

लखनऊ, 24 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर घमासान मचा हुआ है, लेकिन प्रदेश के विकास और जनता के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। दानिश आजाद ने दावा किया कि यूपी की जनता 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से NDA सरकार बनाएगी।

‘सीटों की खींचतान में उलझे, विकास का एजेंडा गायब’

दानिश आजाद ने कहा कि सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर इस कदर खींचतान है कि दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने और छीछालेदर करने में जुटे हैं। सिर्फ 26 सीटें देकर सपा ने कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत दिखा दी है। हकीकत यह है कि दोनों दलों के पैरों के नीचे जमीन नहीं बची है और दोनों घमंड में चूर हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा और कांग्रेस का यूपी में कोई जनाधार नहीं है। 2027 में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

‘यूपी की जनता भूली नहीं है सपा का शासनकाल

दानिश आजाद ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करने का काम किया है। यूपी की जनता भूली नहीं है कि सपा के शासनकाल में किस तरह प्रदेश में माफियाओं का आतंक था। महिलाएं और बेटियां तक सुरक्षित नहीं थी। यही कारण है कि प्रदेश की जनता ने सपा को सत्ता से बाहर कर दिया है।

70 साल में लगीं 14 हजार फैक्ट्रियां, हमने साढ़े नौ साल में 35 हजार के पार पहुंचाई: मुख्यमंत्री

योगी का अखिलेश पर तीखा वार: ‘राधे-राधे’ से शुरुआत, अब ‘राम नाम सत्य’ का समय

Related Articles

Back to top button