UP Live

दुद्धी ब्लाक में प्रधानी के पच्चीस फीसदी सीटों पर यादव समाज का कब्जा

वोटों का जातिय समीकरण हुआ कामयाब

दुद्धी, सोनभद्र- स्थानीय विकास खण्ड के प्रधानी चुनाव में 25 फीसदी सीटों पर यादव जनप्रतिनिधियों ने कामयाबी के झंडे गाड़कर, जातिय समीकरण की राजनीति में पास रहे।पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित अधिकांश सीटों से यादव प्रत्याशी मैदान में आये और जीत दर्ज की।कुल 58 सीट वाले इस ब्लाक में 14 सीटों पर यादव जनप्रतिनिधियों ने जीत दर्ज की है। जिसमें केवाल से पूर्व प्रधान दिनेश यादव, सुखड़ा से निवर्तमान प्रधान भोला यादव,धुमा से रामप्रसाद यादव, ड्योढ़ी से श्रीकांत यादव, बोम से नकछेदी यादव, जोरुखाड़ से विमल यादव, धोरपा से खुशिहाल यादव, गुलालझरिया से त्रिभुवन यादव, फुलवार से दिनेश कुमार यादव,टेढ़ा से चन्द्रावती यादव, बरखोहरा से सरिता यादव,कोलिनडूबा से यदुनाथ यादव, जामपानी से संजय कुमार यादव एवं सरडीहा से रामधनी यादव चुने गये हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button