Crime

ट्रक ने टेंपो ट्रैवलर में मारी टक्कर, चालक की मौत आठ अन्य घायल

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े टेंपो ट्रैवलर में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेंपो ट्रैवलर के चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार पांच महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में बैठे यात्री ओरछा में रामराजा के दर्शन कर मुरैना लौट रहे थे। तभी आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छोदा गांव के समीप ट्रैवलर के चालक ने कल देर रात ट्रैवलर साइड से लगाकर पीछे के गेट को सही से लगाने के लिए नीचे उतरा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे ट्रैवलर के चालक राजू झा (50) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार पांच महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मुरैना के जिला अस्पताल भिजवाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार ट्रैवलर में सवार सभी लोग मुरैना के व्यापारी वर्ग के लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button