Crime

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के पांच लोंगों की मौत

जयपुर : राजस्थान में राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग आठ पर ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार भीम के समीप सुनार कुड़ी निवासी सेना का जवान भंवर सिंह कल शाम को बाइक पर ससुराल टीबाना गांव में साले की शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। सदारण गांव के पास अचानक एक ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे पांच लोंगो की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से सभी को स्थानीय हॉस्पिटल ले गई। जहां 4 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतकों में सुनार कूड़ी निवासी भंवर सिंह (35), उसके बेटे अजयपाल सिंह, भंवर सिंह के भाई ईश्वर सिंह के बेटे शैतान सिंह (13) और बेटी लीला (17) और एक अन्य युवती उषा शामिल है। पुलिस ने मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट किया जहां आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button