Varanasi

बरेका कर्मी बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय अजय कुमार सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी : बनारस रेल इंजन कारखाना में दिनांक 07 अप्रैल को बरेका कर्मी बास्केटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय अजय कुमार सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई । बरेका स्थित बास्केटबॉल क्रीडा मैदान पर बरेका खेलकूद संघ के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने उपस्थित होकर अपने चहेते खिलाड़ी को नम आँखों से याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बरेका खेल-कूद संघ के महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन एवं विपणन श्री सुनील कुमार, बास्केटबॉल सचिव एवं उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, इंजन श्री जितेंद्र अग्रवाल, अर्जुन एवार्डी क्रीडा अधिकारी श्री बहादुर प्रसाद, जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्यगण, बरेका में बास्केटबॉल के राष्ट्रीय निर्णायक श्री राजू यादव एवं कोच श्री संदीप यादव खेलों से जुड़े खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक एवं खेलों के प्रशिक्षु सहित बड़ी संख्या में बरेकाकर्मी एवं परिवारजन उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वर्गीय अजय को श्रद्धांजलि दी ।विदित हो कि बास्केटबॉल खिलाड़ी श्री अजय कुमार सिंह का दिनांक 06 अप्रैल को प्रातः काल फुटबॉल खेलने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था।

इस अवसर पर बरेका खेल-कूद संघ के महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, उत्पादन एवं विपणन श्री सुनील कुमार ने कहा कि स्वर्गीय अजय के जाने से जो जगह खाली हुई है उसकी भरपाई नहीं हो पाएगी । इनका जाना बहुत ही दु:खद है इस घटना से बरेका परिवार स्तब्ध एवं शोकाकुल है ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button