दुद्धी,सोनभद्र- बघाडू वन क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में बुधवार की रात प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा घटित प्रवर्तन दल ने बालू का अवैध खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया| इससे अवैध खननकर्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है|
जानकारी के अनुसार प्रभागीय वनाधिकारी मनमोहन मिश्रा द्वारा गठित प्रवर्तन दल के प्रभारी धीरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में टीम ने आधीरात के बाद बघाडू वन क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में छापामारी शुरू की| इस दौरान नदी से बालू निकाल कर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को टीम ने रंगेहाथ पकड कर संबंधित रेंज आफिस परिसर में खड़ा कर उसे सीज कर दिया गया है। इसको लेकर छोटे अवैध खनन कर्ताओं में हडकंप मचा हुआ है|



