Astrology & Religion

आज का पंचांग : अष्टमी तिथि, देखें सर्वार्थ सिद्धि योग कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति चैत्र 14, शक संवत् 1943 चैत्र कृष्ण अष्टमी, रविवार, विक्रम संवत् 2077 । सौर चैत्र मास प्रविष्टे 22, शब्बान 21, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 04 अप्रैल सन् 2020 ई॰ । सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।

राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अष्टमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजे तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 06 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

परिधि योग सायं 06 बजकर 42 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 03 बजकर 37 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 4 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर
सूर्यास्त का समय 4 अप्रैल : शाम 06 बजकर 25 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 म‍िनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। अमृत काल रात 09 बजकर 24 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 28 मिनट से 06 बजकर 52 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ स‍िद्धि योग 5 अप्रैल सुबह 02 बजकर 06 म‍िनट से सुबह 06 बजकर 07 म‍िनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 म‍िनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 म‍िनट से 04 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम 05 बजे से 05 बजकर 50 म‍िनट से।

आज के उपाय : शमी के नीचे दीपक जलाएं, शन‍िदेव की कृपा म‍िलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button