
फरार युवती के मामले में तीन पुलिसकर्मि निलंबत
खोजबीन में जुटी है तीन टीमें अभी कुछ पता नहीं चला
पिंडरा,वाराणसी। फूलपुर थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा से फरार हुई युवती को लेकर गोमती जोन डीसीपी विक्रांत वीर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से विभाग में खलबली मची है।
29 मार्च की रात में केराकत जौनपुर की युवती घर से नाराज होकर बाबतपुर एयपोर्ट पहुंच गई थी । जिसे सीआईएसएफ के जवानों ने बाबतपुर चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। बाबतपुर चौकी इंचार्ज ने उसे फूलपुर थाने पर भेज दिया। उसके बाद उसी रात सूचना पर युवती के परिजन थाने पहुचे और उसे ले जाने को लेकर पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़ गुहार लगाई लेकिन उसे परिजनों को नही सौंपा। इसके बाद वॉशरूम जाने के बहाने अलसुबह ही युवती पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गई।
आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने दबाव बनाकर गलत ढंग से तहरीर लेकर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर डीसीपी विक्रांत वीर ने दोषी एसआई शिवप्रकाश वर्मा, मुंशी दीपक कुमार व महिला आरक्षी प्रियंका को निलंबित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ गायब युवती को ढूढ़ने के लिए थाने की तीन टीम के अलावा एसओजी के अलावा अन्य टीम लगी हुई है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम युवती के तलाश में जुटी हुई है।



