Crime

बोलेरो समेत तीन बकरी चोर गिरफ्तार

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के भिखारीपुर प्रतापपुर गांव के पास से मिर्जामुराद पुलिस ने एक बोलेरो से तीन बकरियां बरामद करते हुए तीन चोरो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया की रविवार को क्षेत्र के भिखारीपुर प्रतापपुर गांव में वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक बोलेरो आती दिखायी दी, रुकने का इशारा करने पर वाहन चालक भागने का प्रयास किया लेकिन दबोचा लिया गया। तलाशी में वाहन के अंदर तीन बकरियां दिखायी दी।

पुलिस ने वाहन चालक समेत तीनों से पूछताछ की तो पता चला कि ये बकरियां बीते दिन चोरी की गयी थीं। अंदर बकरियां दिखाई दी उसमें मौजूद तीन युवकों से थाने लाकर बकरियां के बारे में कड़ाई से पूछताछ हुई तो पता चला कि शनिवार की रात कल्लीपुर गांव से चुरी बकरियां यही हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कल्लीपुर गांव निवासी रंजीत कुमार, सूरज कुमार और प्रतापपुर गांव निवासी चन्दन कुमार के तौर पर हुई। तीनों को जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, चौकी प्रभारी खजुरी रविकांत चौहान, एसआई राजकुमार चौहान, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार और  सर्वेश यादव शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button