Crime

कुएं में गिरकर तीन बच्चों की मौत

रायपुर,छत्तीसगढ़ । रायपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की कुएं में गिरकर तीनों की जान चली गई। मरने वाले बच्चों में दो सगे भाई-बहन और एक उनका चचेरा भाई शामिल हैं। हादसा आरंग के चरौदा गांव में हुआ है। इस छोटे से गांव में हादसे के बाद मातम पसरा है। परिजन इस घटना की वजह से सदमे में हैं।

रविवार को हुई इस घटना की खबर मिलते ही आरंग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को जांच के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने बताया कि मरने वालों में केशर साहू (उम्र 08 वर्ष), उल्लास साहू (5 वर्ष) है ये दोनों गांव के ही रहने वाले सोमनाथ साहू के बेटा-बेटी थे। सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा पेयस साहू (04 वर्ष) भी इन्हीं के साथ खेल रहा था। कुएं में गिरने से बच्चों के चचेरे भाई पेयस की भी मौत हो गई।कुएं से लगे अमरूद पेड़ पर बच्चे चढ़े हुए थे।

कुएं में डूबे बच्चों के शवों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। छोटे बच्चों के शवों को देखकर साहू परिवार की औरतें रो पड़ीं। गांव के मर्द भी शवों को देखकर सिहर उठे। घरवालों ने बताया कि बच्चे अक्सर साथ खेला करते थे। कुछ देर पहले ही घर के पास थे उनकी आवाजें आ रही थीं, अब हमारे आंगन में सन्नाटा है।जानकारी के मुताबिक सोमनाथ के भाई जितेंद्र का बेटा है अपने भाई-बहन के साथ पेड़ पर चढ़ा। तीनों बच्चे अमरूद तोड़कर खाना चाहते थे। घर में ही अमरूद का पेड़ और सार्वजनिक कुआं है। पेड़ पर चढ़े बच्चों की वजह से टहनियां चरमरा गईं, संतुलन खोकर बच्चे कुएं में जा गिरे और ये हादसा हुआ।

काफी देर तक जब बच्चों की न कोई आवाज आई, न वो घर लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। घर वाले बच्चों को आस पास ढूंढने में लग गए। तभी कुएं में लगी जाली टूटी नजर आई, ये बच्चों के गिरने से टूट गई थी। परिवार के लोगों ने झांक कर देखा तो तीनों मासूमों की लाशें दिखी। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button