Crime

चोरी की 13 मोबाइल के साथ तीन गिरफ्तार

मिर्जामुराद,वाराणसी। मिर्जामुराद थाना पुलिस ने चोरी के तेरह मोबाइल फोन के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार कियाक्षेत्र के चक्रपानपुर नहर पुलिया के समीप मंगलवार देर शाम मिजार्मुराद पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार तीन युवकों को रोका। तीनों चकमा देकर मीरजापुर की तरह भागने लगे। पुलिस दल बाइक सवारों का पीछा करती। तभी बाइक के फिसलने से सभी युवक सड़क पर गिर पड़े। पीछा कर रही पुलिस बाइक समेत तीनों युवकों को पकड़ कर तलाशी लीउनके पास से 12 एंड्रॉयड व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद की।

एडीसीपी सरवणन-टी ने बताया कि सोमवार रात खालिसपुर नहर के पास स्थानीय गांव निवासी राहुल नामक युवक अपने मोबाइल से बात करते हुए मिर्जामुराद की तरफ जा रहा था। लुटेरे युवक का मोबाइल लेकर भाग निकले थे। पकड़े गए सभी लुटेरे छात्र हैं। अपनी आवश्यकता को पूर्ति करने के लिए यह सब गिरोह बनाकर विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल लूट कर घटना को अंजाम देते है। पकड़े गए चोर क्षेत्र के भीखीपुर मिर्जामुराद गांव निवासी सत्यम मिश्रा व सूरज मिश्रा, प्रतापपुर मिर्जामुराद गांव निवासी कल्लू श्रीवास्तव हैंखुलासा के दौरान एसीपी राजातालाब अंजनी कुमार राय, थाना प्रभारी दीपक कुमार राणावत सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button