Crime

छात्र से छिनैती करने वाले तीन गिरफ्तार

वाराणसी। बीएचयू कैम्पस में छात्र के साथ हुई छिनैती की घटना करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने हुनमार मंदिर जंगमपुर सुसुवाई के पास दबोचा। अभियुक्तों के पास से एटीएम और आधार कार्ड बरामद हुआ।

13 जनवरी को छात्र के साथ बीएचयू कैंपस में अज्ञात कुछ लोगों मारपीट कर उससे मोबाइल डायरी और एटीएम कार्ड छीन लिया था। आरोपी पीड़ित से पिन नंबर पूछ रहे थे ताकि पैसा निकाल सके। इनकार करने पर उसे मारापीटा गया था। लंका थाने में रपट दर्ज होने के बाद सीसीटीवी कैमरे से चिन्हित कर तीन को दबोचा गया।

अभियुक्तों की पहचान हिमांशु सिंह उर्फ सोनू निवासी शिव बिहार कॉलोनी सुसवाही, रोशन सिंह निवासी नासिरपुर महामनापुरी कॉलोनी चितईपुर और विकास कुमार यादव निवासी कसबा रोड लठियां शान्ति नगर कॉलोनी अमरा खैरा के तौर पर हुई।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button