Politics

बदायूं के युवा अपने जिले में कर सकेंगे मेडिकल की पढ़ाई, बनेंगे डॉक्‍टर-सीएम योगी

प्रदेश में विकास तेज गति से आगे बढ़ना चाहिए, इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलना चाहिए-सीएम योगी

सपा ने विकास के नाम पर की लूट, आतंकियों के मुकदमों को वापस सपा ने लिया था-सीएम योगी

बदायूं में 1 लाख तीन हजार से अधिक किसानों का ऋण बीजेपी ने किया माफ-सीएम योगी

बदायूं के 16 लाख किसानों को किसान सम्‍मान निधी का लाभ, 30 हजार गरीबों के पक्‍के मकान का सपना हुआ पूरा-सीएम योगी

दस मार्च बाद फिर से एक हाथ से विकास कार्य व दूसरे हाथ से बुलडोजर चलाने का काम बीजेपी करेगी-सीएम योगी

बदायूं /लखनऊ, 11 फरवरी। गंगा एक्‍सप्रेस-वे का सबसे ज्‍यादा लाभ बदायूं को मिला है यहां के किसानों को मिला है। बदायूं में मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के युवाओं को पढ़ने के लिए अब दूसरे जिलों व प्रदेशों में नहीं जाना पड़ेगा वो अब अपने जिले में डॉक्‍टर बनेंगे। इसके साथ ही इंडस्‍ट्रीयल कॉरीडोर बनने से यहां के युवाओं को नौकरी मिलेगी। ये बातें शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बदायूं जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्‍होंने कहा कि पांच साल पहले इस बदायूं में पेशेवर माफिया और अपराधी जनता को परेशान करते थे। ये माफिया और अपराधी व्‍यापारियों का उत्‍पीड़न करते थे, भूमाफिया किसानों की जमीन पर कब्‍जा करते थे, शोहदे बेटियों से छेड़खानी करते थे लेकिन बीजेपी की सरकार बनने के बाद आज प्रदेश से भूमाफिया गायब, माफिया दूसरे लोक की यात्रा पर जा चुके हैं और शोहदे आज गले में तख्‍ती टांग थाने थाने में जान की भीख मांग रहे हैं।

साल 2017 में बीजेपी सरकार बनने के बाद प्रदेश की बेटियों को सुरक्षित माहौल मिला, किसानों के चेहरों पर खुशहाली आई, युवाओं को रोजगार मिला, पर्व त्‍योहार शांतिपूर्ण तरीके से मने। बीजेपी का धर्म राष्‍ट्रवाद, विकास और सुशासन है। ये कर्म अनवरत बना रहना चाहिए जो विकास हुआ है वो तेज गति से आगे भी जारी रहना चाहिए। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलना चाहिए। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता ने साल 2012 में सपा को मौका दिया था पर सपा ने विकास के नाम पर लूट की। उन्‍होंने कहा कि गन्‍ना भुगतान के मामले में बसपा की सरकार में 425 करोड़ के गन्‍ना मूल्‍य का भुगतान, सपा में 600 करोड़ और बीजेपी ने 800 करोड़ का गन्‍ना मूल्‍य भुगतान करने का काम किया। बीजेपी ने अकेले बदायूं में 1 लाख तीन हजार से अधिक किसानों का ऋण माफ किया। साल 2012 में सपा की सरकार बनने पर उन्‍होंने सबसे पहले अयोध्‍या पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लिया था, पर हमारी सरकार बनने पर सबसे पहले हमने किसानों के कर्ज को माफ करने का काम किया। एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉयड का गठन किया बूचड़खानों को बंद कराया।

बदायूं के 16 लाख किसानों को किसान सम्‍मान निधी का लाभ-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि किसान सम्‍मान निधी के तहत अकेले बदायूं के 16 लाख किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। सपा ने जिस दिव्‍यांगजन, वृद्धजन, विधवा पेंशन को बंद कर दिया था उसमें हमारी सरकार ने केवल बदायूं में 18600 दिव्‍यांगजन, 52600 को विधवा पेंशन और 73000 को वृद्धजन पेंशन का लाभ दिया। उन्‍होंने कहा कि सपा के कार्यकाल में प्रदेश में 18000 गरीबों को भी मकान नहीं मिले थे वहीं हमारी सरकार ने प्रदेश के 43 लाख 50 हजार गरीबों को मकान दिए हैं। अकेले बदायूं में 30 हजार गरीबों के पक्‍के मकान का सपना पूरा हुआ है।

सरकार बनने पर प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टेबलेट-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि सरकार वही जो बिना भेदभाव सुरक्षा व विकास कर सके। सपा किसान व महिला विरोधी तो थी ही पर अब युवा विरोधी भी है। हमारी सरकार बनने पर प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टेबलेट व स्‍मार्टफोन देगी। उन्‍होंने कहा कि सपा सरकार ने कब्रिस्‍तान की बांउड्री बनवाई। दस मार्च बाद फिर से एक हाथ से विकास कार्य व दूसरे हाथ से बुलडोजर चलाने का काम बीजेपी करेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button