CrimeState

धमाके से उड़ गए गाड़ी के परखच्चे, सड़क में बन गया बड़ा गड्ढा

दंतेवाड़ा ,छत्तीसगढ़। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में बुधवार को नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर डीआरजी जवानों की गाड़ी उड़ा दी। इस घटना में 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए। आईडीडी का धमाका इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है।

इस घटना के बाद बस्तर आईजी सुंदरराज पी का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि दंतेवाडा के अरनपुर थाना क्षेत्र में माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवान नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर क्षेत्र पहुंचे थे। वहां से वापस लौटने के दौरान आईईडी ब्लास्ट होने से वाहन में सवार 10 डीआरजी जवान और एक चालक शहीद हुए हैं।आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि घटना स्थल पर सर्चिंग की जा रही है। घटना स्थल पर सीनियर अधिकारी पहुंच गए हैं। शहीद जवानों के शव को दंतेवाड़ा लाया जा रहा है।

ये डीआरजी जवान हुए शहीद

नक्सली हमले में प्रधान आरक्षक क्रमांक 74 जोगा सोढी, प्रधान आरक्षक क्रमॉक 965 मुन्ना राम कड़ती, प्रधान आरक्षक क्रमांक 901 संतोष तामो, नव आरक्षक क्रमॉक 542 दुल्गो मण्डावी, नव आरक्षक क्रमॉक 289 लखमू मरकाम, नव आरक्षक क्रमॉक 580 जोगा कवासी, नव आरक्षक क्रमांक 888 हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, गोपनीय सैनिक जयराम पोड़ियाम, गोपनीय सैनिक जगदीश कवासी और निजी वाहन चालक धनीराम यादव शहीद हुए हैं।

आपको बता दें कि एक हफ्ते पहले विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर भी नक्सलियों ने हमला किया था, जिस वाहन में जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप बैठीं थीं, उस वाहन पर गोलियां लगी थीं। विधायक विक्रम मंडावी, जिला पंचायत सदस्य समेत कांग्रेसी नेता गंगालूर गए हुए थे। यहां मंगलवार को साप्ताहिक हाट बाजार में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई थी। लौटते वक्त पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने चलते वाहनों पर फायरिंग की थी। हालांकि सभी सुरक्षित थे।(वीएनएस)

बड़ी खबर : नक्सली हमले में 11 जवान शहीद

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button