
ग्राम पंचायत के वोटरों ने अधिकांश नये चेहरों पर जताया भरोसा
पांच दर्जन सीटों में डेढ़ दर्जन पर हुई पूर्व व निवर्तमान प्रधानों की वापसी
दुद्धी, सोनभद्र- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दुद्धी ब्लाक से जुड़े सारे परिणाम सोमवार की सुबह तक सामने आ गए।चौकाने वाले परिणाम ने कुछ को खुशी तो कुछ को आंसू दे गये। जिला पंचायत सदस्य, प्रधानी,बीडीसी व वार्ड सदस्य के इस चुनाव में वोटरों ने अधिकांश नए चेहरों पर भरोसा जताते हुए,अपना प्रतिनिधि चुना। गांव में अपनी लोकप्रियता के आधार पर प्रधानी चुनाव में सिर्फ डेढ़ दर्जन पुराने व निवर्तमान प्रधान ही अपनी साख बचा सके और पुनः चुनकर आये।
प्रधानी चुनाव जीतने वालों में धरतीडोलवा से सुरेन्द्र कुमार, बुटाबेड़वा से तारा देवी,झारोकला से बबिता देवी,करमडाँड़ से मंजू देवी,बीड़र से सुरेश चंद, जाबर से अंजना देवी, डूमरडीहा से फूलपत्ती देवी,झारोखुर्द से लालती देवी,मुड़ीसेमर से उर्मिला देवी,गड़दरवा से जय बाबू,मेदनीखाड़ से कलावती देवी,नगवा से लखमन देवी,गोइठा से गरीबा पाल, पतरिहा से किरन देवी,सलैयाडीह से सीमा सिंह, रन्नू से प्रतिमा देवी, हरनाकछार से रीना देवी,पिपरडीह से ममता देवी, डालापीपर से देवलतिया,दुम्हान से सरजू सिंह, हथवानी से आनंद कुमार, बैरखड़ से उदय पाल, निमियाडीह से फखरुद्दीन, टेढ़ा से चंद्रावती देवी,रजखड़ से गुंजा देवी, तुर्रीडीह से विदवन्त कुमार, डुमरा से रामनाथ, कटौली से अनारकली,कटौन्धी से बसंती देवी, मुरता से शिवकुमार, कादल से संजय कुमार, अमवार से गिरजा देवी,दिघुल से जगतनारायण, महुअरिया से सुमन देवी,मझौली से शारद एवं मल्देवा से सीता जायसवाल आदि सम्मिलित हैं।



