Crime

पीड़िता ने थानाध्यक्ष से लगाई गुहार

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा सोनिया बरवां निवासिनी एक महिला ने सिंदुरिया थाने पर एक लिखित शिकायती पत्र सिंदुरिया थाना प्रभारी को देकर अपनी पुत्री को गांव के ही निवासी एक युवक पर बहला फुसला कर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़ित महिला ने सिंदुरिया थाने पर अपने दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर लेकर चला गया है। काफी खोजबीन करने के बावजूद भी उसका कही भी पता नहीं चल पा रहा है। काफी खोजबीन करने के पीड़ित महिला ने सिंदुरिया थानाध्यक्ष से अपनी पुत्री की बरामदगी को लेकर गुहार लगाई है और मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिंदुरिया पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर उक्त युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button