Crime

उचक्कों ने खाताधारक को लगाये 47 हजार का चूना

दुद्धी, सोनभद्र– नगर निवासी एक खाताधारक के रेणुकूट स्थित आईडीबीआई शाखा के खाते से हैकर ने 47782 रुपये उड़ा दिये। पीड़ित भगवान दास ने कोतवाली पुलिस को दिये गये तहरीर में कहा है कि गत 30 अप्रैल को थाना कोन ग्राम रोरवा निवासी धर्मेंद्र प्रताप भाटिया ने क्रेडिट कार्ड वेरिफिकेशन के नाम पर कुछ जानकारी ली।इसके बाद कई किश्तों में कुल मिलाकर खाते से 47782 रुपए आहरित कर लिए गए। बैंक के कस्टमर केयर पर शिकायत कर खाते पर रोक लगवा दी।बताया गया कि 24 घंटे में पैसे वापस आ जायेंगे।लेकिन अभी तक पैसे वापस नही आये।पीड़ित ने मामला दर्जकर पैसे वापस करने की मांग की है .

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button