Crime

पुलिस को चकमा दे भाग निकला चोर

जंसा,वाराणसी। कोतवाली केराकत (जौनपुर) की पुलिस जंसा थाना क्षेत्र के जगापट्टी गांव में किसी मामले में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये जा रही थी। रात्रि लगभग 12 बजे रामेश्वर में बैटरी चोरी कर रहे दो चोरों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।  केराकत की पुलिस ने पकड़े चोरों को रामेश्वर पुलिस चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद कोतवाली केराकत की पुलिस अपने काम के लिए निकल पड़ी। जंसा पुलिस की घोर लापरवाही के चलते पकड़ा गया चोर चकमा देकर भाग निकला। इस बाबत थानाध्यक्ष जंसा चंद्रदीप कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की सूचना उनके पास नहीं है। पुलिस कस्टडी से भागे चोर को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं बाजार गर्म है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button