Crime

शराब तस्करी के अजीबोगरीब तरीके ने पुलिस के उड़ाये होश

भूसी लदी जली ट्रक में मिला शराब का जखीरा

  • देवेश मोहन

दुद्धी,सोनभद्र : शराब माफियाओं द्वारा शराब तस्करी के लिए अपनाये जा रहे भिन्न भिन्न तौर तरीकों से पुलिस को चकमा देना कोई नई बात नही है। कुछ इसी तरह से शराब तस्करी का नया मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को देखने को मिली। राजस्थान से बिहार की ओर जा रही बारह चक्का ट्रक नम्बर RJ14GN 0048 में धान की भूसी लदी थी। जिसमें अचानक आग लगने से ड्राइवर गाड़ी छोड़ फरार हो गया।

शराब तस्करी के अजीबोगरीब तरीके ने पुलिस के उड़ाये होश
शराब तस्करी के अजीबोगरीब तरीके ने पुलिस के उड़ाये होश

सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल सुभाष चंद्र राय ने फायर बिग्रेड को बुलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया और अधजले ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक की जांच पड़ताल करते ही पुलिस के होश उड़ गये। कथित ट्रक में धान की भूसी के नीचे लाखों के मूल्य के अंग्रेजी शराब का जखीरा लदा था। कोतवाल श्री राय ने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए, ट्रक को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस उस पर लदी सैकड़ो पेटी महंगे शराब को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गयी।

उधर शराब तस्करी के इस नायाब तरकीब से अनजान पुलिस वालों की आंखे भी खुली की खुली रह गयी। इससे शराब तस्करों के बारे यह कथन बिलकुल ही सटीक बैठती है कि “तू डाल डाल, तो मैं पात पात।” यह तो संयोग ही रहा कि शराब लदी ट्रक में अचानक आग गयी और शराब तस्करों की पोल खुल गयी। वरना अब तक तो शराब तस्करों के माल ठिकाने पर बिहार पहुंच गया होता।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button