UP Live

सरलता की चादर ओढ़े हिंदी, पहुंची सात समुन्दर पार

दुद्धी प्रेस क्लब ने हिंदी दिवस पर आयोजित की गोष्ठी

दुद्धी,सोनभद्र– तहसील मुख्यालय पर सोमवार को विश्व हिंदी दिवस पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये गए। डीसीएफ सभागार में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु अग्रहरि ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौर में आज विश्व समुदाय भारतीय संस्कृति अपना रही है। सात समुंदर पार नमस्ते की संस्कृति चल निकली है। किन्तु अपने देश में गुडमार्निंग बोलने में लोग गौरवान्वित होते है। देवेश मोहन ने साथी पत्रकारों से अपील किया कि वे मातृभाषा का अपने लेखन में सम्मान दें| यदि किसी शब्द या विषय पर कोई संशय हो तो वे अपने साथियों से उस पर मार्गदर्शन लें| इसमें कोई छोटा या बड़ा नहीं होता| इसी तरह विवेकानन्द ने भी हिंदी शब्दावली पर गंभीरता पूर्वक प्रकाश डाला| कार्यकारी सचिव जितेंद अग्रहरि ने हिंदी की महत्ता पर विस्तृत रूप से व्याख्यान दिया| जबकि आलोक अग्रहरि ने अपनी बात कविता के जरिये रखी| वही रमेश यादव,राकेश गुप्ता,विमल यादव,सुशील गुप्ता, समर जायसवाल, नीतीश कुमार समेत अन्य कई वक्ताओं ने भी इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए लोगों से इसे न सिर्फ दिनचर्या के बोलचाल में शुमार करने के साथ ही हिंदी भाषा का सम्मान करने की बात कही| इस मौके पर तमाम पत्रकारगण उपस्थित रहे|

महाराष्ट्र पुलिस के खिलाफ पत्रकारों ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन

दुद्धी,सोनभद्र– मुबंई में बीते दिनों समाचार संकलन कर रहे पत्रकार एवं उसके साथी को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर स्थानीय पत्रकारों में काफी रोष दिखा| दुद्धी प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने डीसीएफ सभागार में सोमवार को बैठक कर मुबंई पुलिस के खिलाफ जमकर हल्ला बोला| पत्रकार अनुज कुमार एवं उसके साथी की तत्काल रिहा करने की मांग पुरजोर ढंग से रखी| इसके बाद दर्जनों की संख्या में पत्रकारों का हुजूम तहसील मुख्यालय पहुंचा,वहां राज्यपाल के नाम प्रेषित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र को सौपा| इस मौके पर देवेश मोहन,राकेश गुप्ता,जितेन्द्र अग्रहरि,विवेकानन्द,सुशील गुप्ता,विमल यादव,आलोक अग्रहरि,रमेश यादव,नितीश कुमार,समर आदि लोग उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button