Crime

चढ़ी पुलिसिया चाप तो रचाई शादी, प्रेमिका को छोड़ भाग गया था प्रेमी

वाराणसी। जिस लड़की से प्रेम प्रसंग में तीन साल बिताया और फिर घर पर छोड़कर भाग जाने वाले आशिक ने आखिकर थाने में शादी रचा ली। ये तब हुआ जब पुलिसिया चाप चढ़ा। थाने में दोनों के परिजनों के बीच मैराथन पंचायत हुई। तय हुआ कि दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार हो गये इसके बाद शादी करा दी गयी। क्योंकि प्रेमी के खिलाफ लड़की ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद भागे-भागे परिजन थाने पहुंचे और दोनों पक्ष राजी हुए।

जानकारी के अनुसासर मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को अंतरजातीय युवक से प्रेम हो गया। परिजन शादी के लिए तैयार नही हुए तो दोनों प्रेमी युगल घर से तीन माह एक साथ निकल गये और नोएडा में रहने लगे। प्रेमिका ने बताया की युवक ने कहां की वाराणसी चलो वहां चलकर कोर्ट में शादी करेंगे। बीते गुरुवार को रात प्रेमी ने प्रेमिका को उसके घर के बाहर  छोड़कर ये कह कर चला गया कि शुक्रवार को हम दोनों शादी करेंगे। प्रेमी के न आने पर प्रेमिका ने कछवांरोड पुलिस चौकी पर तहरीर दी।

शनिवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच समाधान दिवस पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाकर प्रेमी व उसके भाई, पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। तहरीर के आधार पुलिस ने प्रेमी को पकड़ थाने लाई काफी पंचायत बाद प्रेमी शादी के लिए राजी हो गया। सोमवार की शाम थाना परिसर में बने राधा-कृष्ण मंदिर पर पुलिस के मौजूदगी में दोनों ने दूसरे को वर माला पहनाकर  साथ रहने का वादा किया। थाना परिसर में लिखा पढ़ी करने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाया और घर चले गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button