UP Live

मछली पकड़ने गया व्यक्ति नदी मे लापता,तलाश जारी

महराजगंज। बीते शाम लगभग 6.30 बजे जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरवलिया के समीप नदी के पास मछली मारते समय एक व्यक्ति की नदी में डूबकर मृत्यु हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम भरवलिया के बड़का टोला निवासी चंद्रभान उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र दहारी बीते शाम करीब 6.30 बजे अपने गाँव के कुछ लोगो के साथ भौरहिया नाला में मछली मार रहा था कि अचानक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। साथ गये लोगो की सूचना पर परिजनों के अलावा आस-पास के लोगो की भारी भीड़ इकठ्ठा हो गयी गई । वही कुछ ग्रामीणों की मदद से काफी देर खोजा भी गया लेकिन युवक का पता नही चला। सूचना पर पहुँची ठूठीबारी कोतवाली पुलिस,निचलौल सीओ व एसडीएम अभय गुप्ता, तहसीदार राहुल भट्ट ,नायब तहसीदार रवि सिंह सहित गांव के ग्रामीण मौके पर पहुच कर डूबे युवक का खोजबीन जारी कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक युवक का पता नही चला,तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button