बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में लड़कियों को देख डीजे पर अश्लील गाना बजाने के चक्कर में शोहदे को जेल की हवा खानी पड़ी। प्रभारी उपनिरीक्षक भारती गुप्ता से लड़कियों ने शिकायत की थी कि गांव का ही समरजीत जब लड़कियों को देखता है तो अश्लील गाना बजाने लगता है और भद्दे इशारे करता है। उक्त सूचना पर एंटी रोमियो की टीम ने आरोपी समरजीत को गिरफ्तार किया।



