मंडुवाडीह,वाराणसी । इश्क में डूबी दो लड़कियों ने रविवार को मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास जमकर बवाल काटा। मामला प्रेमी को लेकर था। प्रेमी एक और प्रेमिकाए दो। जमकर गाली गलौच और नूराकुश्ती देख भीड़ भी जुटने लगी। पहले तो कुछ समझ में नहीं आया कि बात क्या है लेकिन जब मुखार से प्रेमी की पुकार निकलने लगी तो लगा अरे ये तो इश्क का मामला है। मौके पर जुटी भीड़ किसी तरह दोनों को अलग की इस बीच मौका देख वहां से प्रेमी नौ दो ग्यारह हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गयी। पूछताछ के लिए थाने लायी।
जानकारी के अनुसार रविवार को प्रेमी पर हक जताने के लिए यहां दोनों का आमना सामना हुआ। प्रेमी भी मौजूद रहा, शायद इसलिए कि दोनों तय कर लें कि उसे कौन प्यार करेगा। लेकिन मामला उस वक्त बिगड़ गया जब दोनों तरफ से हक जाताने की प्रतियोगिता होने लगी जो गाली गलौच से शुरु होकर मारपीट तक पहुंच गयी। इस दौरान बचाव में जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो प्रेमी दोनों को अपने हाल पर छोड़ भाग निकला। तमाशबीन लोगों में ज्यादातर बजाय समझाने के उकसाने में जुटे रहे। भला पुलिस का दोनों को थाने लेकर आयी, यहां समझाने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।



