Crime

क्षेत्राधिकारी ने किया सिंदुरिया थाना का निरीक्षण

महराजगंज। क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने शुक्रवार की रात्रि को सिन्दुरिया थाना का निरीक्षण कर कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश देते हुए अभिलेखों को उचित रख रखाव हेतु निर्देशित किया | क्षेत्राधिकारी सदर ने सीज वाहनों का विधिक कार्यवाही के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button