Crime

पति भी गया प्रेमी भी छोड़ा घर वालों ने भी मूंह फेरा

शादी के बाद भी प्रेमी के साथ रहना पड़ा भारी, भटक रही न्याय के लिए

सेवापुरी,वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र कस्बा निवासी शादी शुदा महिला को प्यार में धोखा मिला। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रही, प्रेमी ने भी शारीरिक शोषण किया और फिर किनारे लगा दिया। अब वह न्याय के लिए पुलिस अधिकारियों के कार्यालय पर चक्कर लगा रही है। हालांकि जंसा पुलिस उक्त महिला के दिए तहरीर के आधार पर आरोपी प्रेमी समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। दूसरी तरफ वह सड़क पर सोकर समय काट रही है।

जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी महिला की शादी रामनगर में हुई थी। इसी बीच जंसा बाजार निवासी सिद्धांत साहनी जो एमआर है उसने महिला को झांसे में लिया और शादी की बात कहकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे घर से भगा दिया। महिला वापस जब अपने मायके आई तो मायके वालों ने भी उसे घर में रहने की इजाजत नहीं दी। अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा, पति भी गया प्रेमी भी छोड़ा घर वालों ने भी मूंह फेरा। न्याय के खातिर पुलिस के उच्चाधिकारियों समेत जंसा थाने का चक्कर लगा रही है। हालांकि उसने जो तहरीर थाने में दी है उसमे उसने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिलेगा तो जान दे देगी। वहीं जंसा पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button