UP Live

सरकार कर रही वादाखिलाफी, दुद्धी को जिला बनाने के लिए पर्याप्त मानक – मोहित अग्रहरि

दुद्धी,सोनभद्र- भारतीय जनता पार्टी के युवा शाखा के पूर्व जिला मंत्री व छात्र नेता मोहित अग्रहरि ने दुद्धी को जिला बनाने के मुद्दे पर कहा कि दुद्धी को जिला बनाने के लिए पर्याप्त मानक होने के बावजूद जिले का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। जो सीधे सीधे इस क्षेत्र की जनता के साथ छलावा है।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अपनादल के प्रमुख नेताओं ने क्षेत्र की जनता से वादा किया था कि जब भाजपा की सरकार बनेगी तो दुद्धी को जिला बनाया जाएगा। लेकिन अबतक के रवैये से सरकार के जिम्मेदार लोगों की कथनी और करनी में अन्तर नजर आ रहा है, जो पार्टी के भविष्य के लिए उचित नहीं। दुद्धी को जिला बनाने के लिए अधिवक्ताओं समेत संघर्ष मोर्चा के लोगों द्वारा निरन्तर दो दशक से संघर्ष किया जा रहा है। लेकिन कोई सरकार अब तक वादा करते करते पूरा नहीं कर पाई।उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए छोटे छोटे राज्यो का गठन किया जाता है, ठीक उसी तरह क्षेत्र के विकास के लिए जिले का बनना आवश्यक है। प्रस्तावित दुद्धी जिले के लिए दुद्धी, रेनुकूट, पिपरी,अनपरा, डाला, ओबरा,चोपन कुल 7 नगर पंचायत शामिल हैं।इसके अतिरिक्त दुद्धी व ओबरा दो तहसील एवं म्योरपुर, बभनी, कोन, विंढमगंज, ओबरा, अनपरा,पिपरी,शक्तिनगर, हाथीनाला,बीजपुर, चोपन सहित दर्जनों थाने हैं, जो जिला बनने के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा कि औरैया व बागपत जैसा छोटा स्थान जिला बन सकता है तो दुद्धी क्यों नही। ये जिला के सारे मानक पूरे करता है। मोहित ने सरकार से जल्द से जल्द दुद्धी को जिला घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार वादाखिलाफी करती है तो उसे जगाने एवं अपने अधिकार के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ व्यापक स्तर पर आंदोलन व धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button