UP Live

देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में काशी के किसानों ने कम्युनिस्टों संग निकाला जुलूस

उप जिलाधिकारी राजातालाब को राष्ट्रपति को संबोधित 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

वाराणसी। जिला किसान सभा के जिलामंत्री कामरेड राम जी सिंह तथा संयुक्त मंत्री डॉक्टर शिव शंकर शास्त्री व उप समिति के सदस्य लालमणि वर्मा के के नेतृत्व में द्वारा देश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज रोहनियां के बिरभानपुर ओदार स्थित गांव से किसानों का जुलूस निकला। इस दौरान विभिन्न इलाकों से होते जुलुस राजातालाब तहसील पर पहुंचा। उप जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर किसानों ने कम्युनिस्टों संग राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी मणिकन्डन ए को सौपा। किसानों ने राष्ट्रपति से मांग किया कि कृषि उपज वाणिज्य और व्यापार कानून 2020 वापस लिया जाए तथा कृषक मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा समझौता कानून 2020 वापस भी लिया जाए।

आवश्यक वस्तु संशोधन अधिनियम, बिजली कानून वापस लिया जाए।किसानों का कहना था कि आंदोलन में गिरफ्तार किसानों एवं किसान नेताओं को तत्काल रिहा किया जाए तथा उनके ऊपर लगाए गए मुकदमा को वापस लिए जाय। इस दौरान जिला मंत्री किसान सभा कामरेड रामजी सिंह ने बताया कि इस ठंड के मौसम में सरकार द्वारा आंदोलनरत किसानों के ऊपर ठंडे पानी का बौछारें तथा आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे इस देश का अन्नदाता अपराधी और जुल्मी है। सरकार किसानों के प्रति ऐसा व्यवहार करना अनुचित है। इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला किसान सभा महामंत्री रामजी सिंह ,संयुक्त मंत्री किसान सभा डॉ शिव शंकर शास्त्री,श्री राम पाल,रमाशंकर सिंह ,डॉ हौसला प्रसाद, कमला प्रसाद,बेचन प्रसाद, लालमणि वर्मा सदस्य समिति, कामरेड रामचंद्र शास्त्री, सोहन लाल गुप्ता, माता प्रसाद, बचानू, मुनीलाल, शंकर, गोवर्धन, दूधनाथ इत्यादि लोग शामिल रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button