Astrology & Religion

10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

रुद्रप्रयाग । महाशिवरात्रि पर विश्व प्रसिद्ध 12वें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की शुभ तिथि की घोषणा हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को शुक्रवार सुबह 7 बजे पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे। भगवान केदार नाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति की 5 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में पूजा होगी। विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी।

महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की तिथि तय हुई। इससे पहले बसंत पंचमी पर भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी, जिसमें 12 मई को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में पूरे विधि विधान के साथ बद्रीनाथ धाम के कपाट इस बार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाने की घोषणा हुई थी।वहीं आज महाशिवरात्रि पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा कर दी गयी। साथ ही आज महाशिवरात्रि पर कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन किया गया है।(वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button