Breaking News

युवक का शव मिला, पत्नी ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

लखनऊ । नगराम थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। युवक के सिर पर भारी चीज से प्रहार करके हत्या की गई थी। मृतक की पत्नी ने उसके तीन दोस्तों व एक महिला पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। नगराम इंस्पेक्टर शमीम खान ने बताया कि नगराम के पतौना गांव के बाहर नहर कोठी के पास बुधवार सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान गांव के ही शिवकुमार (34) के रुप में हुई है। घटना की जानकारी पर पहुंची पत्नी पुष्पा ने पति का शव देखकर रोना-पीटना शुरु कर दिया।

पूछताछ में पुष्पा ने बताया कि मंगलवार की शाम को गांव के ही रहने वाले महेश गौतम, जीतू यादव और रोहित उर्फ टिल्लू उनके घर आए थे। उसी दौरान शिवपुरा गांव की एक महिला का फोन आया तो पति उन युवकों के साथ घर से चले गए थे। देर रात तक जब शिवकुमार घर नहीं लौटे तो उसने फोन से सम्पर्क करना चाहा तो नम्बर भी बंद आया। पत्नी ने इन्हीं लोगों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button