मुंबई| सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष फुल मूवी ने यूट्यूब पर 73 मिलियन व्यूज पार कर इतिहास रचा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का समर्थन करने वाली भोजपुरी फिल्म संघर्ष ने इतिहास रचकर मिसाल कायम किया है। यह फुल मूवी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई है। भोजपुरी सिनेमा के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। सेंसर बोर्ड द्वारा बिना कट के यू/ए सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म संघर्ष की बहुत ज्यादा प्रशंसा की जा रही है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है। अवधेश मिश्रा ने लीक से हटकर किरदार निभाया है। सिनेतारिका ऋतू सिंह, देव सिंह, निशा झा, संजय महानंद, महेश आचार्य, दीपक सिन्हा, रीना राय आदि ने कमाल का अभिनय किया है।
https://banarastimes.com/the-conflict-created-a-history-of-73-million/


