Crime

खेत देखने गये व्यक्ति की पानी से भरे गड्ढे में गिरने हुई मौत , बचाने के प्रयास में गये दोस्त की हालत नाजुक

महराजगंज।कोठीभार थानाक्षेत्र के ग्रामसभा मटियरिया में सोमवार की सुबह एक युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। साथ गए दोस्त भी उसे बचाने के प्रयास में पानी में डूब गया। जिसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मटीयरिया के मंझरिया टोला निवासी 19 वर्षीय बबलू यादव सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे अपने दोस्त दुर्गेश यादव के साथ अपने खेत में गया था। इसी दौरान रास्ते में चकरोड के बगल में एक गड्ढे में फिसलने के चलते बबलू गड्ढे में गिर गया। दुर्गेश ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गड्ढे में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन बबलू की मौत हो चुकी थी। दुर्गेश को घुघली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष कोठीभार धनवीर सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा कराया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button